मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 2 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
जानकारी के अनुसार इस इजाफे का फायदा केंद्र सरकार के लगभग 1 करोड़ 10 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा. वर्तमान में देश में केंद्रीय कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है.
नई दिल्ली: केंद्र में मौजूद बीजेपी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है. इसके साथ ही इस बढ़ोत्तरी के बाद डीए 9 फीसदी हो गया है. जानकारी के अनुसार इस इजाफे का फायदा केंद्र सरकार के लगभग 1 करोड़ 10 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा. वर्तमान में देश में केंद्रीय कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से इन सभी को को लाभ होगा.
यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉर्मूले के तहत होगी. यह निर्णय 1 जुलाई, 2018 से लागू होगा. दो फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी मिलने के बाद इन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता 9 फीसदी हो गया है. साथ ही महंगाई भत्ते में जो बढ़ोत्तरी हुई है. यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉमूर्ल के हिसाब से हुई है.
Union Cabinet approves an additional 2% hike in dearness allowance for central government employees with effect from 1st July 2018.
— ANI (@ANI) August 29, 2018
बता दें कि इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी. ये बढ़ी हुई दरें जनवरी से लागू हुई थीं.
-जानिए क्या होता है महंगाई भत्ता?
बता दे कि महंगाई भत्ता अथवा डियरनेस अलाउंस वह अलाउंस होता है, जो सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर इम्प्लॉइज और पेंशनरों को दिया जाता है.
भारत की तरह ही पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश में डीए दिया जाता है. यह बढ़ती महंगाई और कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2018 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

