देश

UP: 78 वर्षीय महिला ने 82 साल के पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर में 78 साल की एक महिला ने अपने 82 साल के पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

UP: 78 वर्षीय महिला ने 82 साल के पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
(Photo Credit : Pixabay)

कानपुर, 6 फरवरी: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 78 साल की एक महिला ने अपने 82 साल के पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित (Dowry harassment) करने का आरोप लगाया है. महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का भी आरोप लगाया. ये घटना शहर के चकेरी इलाके की है. झारखंड का खौफनाक सच: हर रोज डायन हिंसा की 3 घटनाएं, 22 सालों में मौत के घाट उतार दिये गए 1000 लोग

पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला के पति गणेश नारायण शुक्ला और उनके दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दहेज प्रताड़ना के आरोपी गणेश नारायण शुक्ला बिना सहारे के चल भी नहीं सकते. बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे रजनीश ने संवाददाताओं से कहा कि उसकी मां परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करती है और उसने कुछ रिश्तेदारों के दबाव में मामला दर्ज कराया है.

सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है.उन्होंने कहा, "मेरे पिता उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि उन पर दहेज के लिए मामला दर्ज किया गया है." इस बीच अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार दहेज कानून का दुरुपयोग परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को फंसाने के लिए किया गया है.

पांडेय ने आगे कहा, "शादी के इतने साल बाद दहेज प्रताड़ना के आरोप का कोई मतलब नहीं है. फिलहाल मामला मध्यस्थता केंद्र में है ताकि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत से विवाद का निपटारा हो सके."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2022 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).