Bilaspur Shocker: बिलासपुर जिले में महुआ की जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग हुए बीमार, लोफंदी गांव में पसरा मातम (Watch Video )

बिलासपुर के लोफंदी गांव में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर महुआ की जहरीले शराब पीने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वही 20 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब है और 4 लोगों का सिम्स में इलाज चल रहा है.

Credit-(X,@SPsuryakant)

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले के लोफंदी गांव में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर महुआ की जहरीले शराब पीने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वही 20 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब है और 4 लोगों का सिम्स में इलाज चल रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले एक ग्रामीण की मौत हुई थी फिर इसके बाद दो और लोगों की जान गई. पहले तो परिवार वालों ने समझा की किसी बीमारी की वजह से मौत हुई है

लेकिन बीती रात रात सरपंच के भाई के साथ साथ चार लोगों की मौत ने सबको चौंका दिया. इस घटना से गांव में गांव में सनसनी फैल गई. मृतकों के परिजनों का कहना है कि सभी ने महुआ शराब पी थी. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @SPsuryakant नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Bihar: सीवान और सारण में जहरीली शराब से 32 लोगों की मौत, 44 की हालत गंभीर, 7 लोगों की आंखों की रोशनी गई

जहरीली शराब पीने से मौत 

जहरीले शराब पीने से मौत का आरोप

जानकारी के मुताबिक़ बताया जा रहा है मरने वालों में सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई.वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान है. जहरीली महुआ शराब पीने से 12 से अधिक की हालत गंभीर है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स लाया है.वहीं घायलों को भी भर्ती कराया गया . बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी.

गांव में मचा हड़कंप

इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही सही पता लगेगा कि इन लोगों की मौत किस वजह से हुई. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है . गांव में मातम फ़ैल गया है. जिनके घर में मौतें हुई, उनका रो रोकर बुरा हाल है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Patna News Today: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? गंगा ब्रिज उद्घाटन से लेकर लालू यादव के स्वास्थ्य तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें एक नजर में

Mumbai News Today: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम? लोकल ट्रेन हिंसा से लेकर धारावी पुनर्विकास के लिए BEST डिपो को BMC की मंजूरी तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

भागलपुर की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? जगन्नाथ रथयात्रा, श्रावणी मेला ट्रेनें और गंगा कटाव का खतरा समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

चेन्नई लेटेस्ट न्यूज 17 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना, सीएम विजय का शपथ ग्रहण, ड्रोन प्रतिबंध और निगम में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की अन्य बड़ी खबरें