Child Life Saved in Flight: फ्लाइट में 6 महीने के बच्चे की अटकी सांसें, IAS Dr. नितिन कुलकर्णी ने ऐसे बचाई जान
सुबह 9.25 बजे फ्लाइट के लैंड होने के बाद मेडिकल टीम ने बच्चे को अपनी देखरेख में लिया और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया. बच्चे को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 महीने के बच्चे को शनिवार को रांची-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में सांस लेने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा.
दो साथी यात्री जो डॉक्टर थे, बच्चे की मदद के लिए आगे आए और उसकी जान बचाई. आईएएस अधिकारी और प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टर डॉ. नितिन कुलकर्णी तथा रांची सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने इमरजेंसी चिकित्सा सहायता के रूप में वयस्कों के लिए बने मास्क और अन्य दवाओं का उपयोग करके ऑक्सीजन की आपूर्ति की और बच्चे का उपचार किया. Bengaluru Electric Car Fire Video: बेंगलुरु के जेपी नगर में इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, धू-धू कर जली, वीडियो वायरल
सुबह 9.25 बजे फ्लाइट के लैंड होने के बाद मेडिकल टीम ने बच्चे को अपनी देखरेख में लिया और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया. बच्चे को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
एक यात्री ए.एस देओल जो उसी फ्लाइट में यात्रा कर रहा था, अपने एक्स अकाउंट से झारखंड गवर्नर को टैग करते हुए पोस्ट किया. यात्री ने लिखा, ''डॉक्टर भगवान के भेजे हुए फरिश्ते हैं. आज #इंडिगो फ्लाइट में एक 6 महीने के बच्चे को बचाते हुए देखा. आईएएस डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एक डॉक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभाई और बच्चे को बचाया. आपको सलाम सर.'' हालांकि, इंडिगो ने अभी तक इस घटना पर बयान जारी नहीं किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

