देश

Blast in Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, अब तक 6 लोगों की मौत

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में नूडल बनाने वाली एक फैक्ट्री के बॉयलर में धमाका हो गया.(Boiler Exploded in Noodle Factory) हादसे में करीब 6 मजदूरों की मौत हो गई है.

Blast in Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, अब तक 6 लोगों की मौत
Representative Image ( Photo Credit : Pixabay )

26 दिसंबर : बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में नूडल बनाने वाली एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से (Boiler Exploded in Noodle Factory) करीब 6 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.  पुलिस के मुताबिक अभी मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. Nagpur: क्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति की मौत

रविवार की सुबह मुजफ्फरपुर का बेला औद्योगिक क्षेत्र जोरदार धमाके की आवाज से थर्रा उठा. बॉयफर फटने (Boiler Blast) की आवाज इतनी तेज थी, कि इसे घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर तक सुना गया. ब्लास्ट के कारण पास का चूड़ा और आटा मिल भी क्षतिग्रस्त  हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी.

धमाके के बाद प्रशासनिक अफसरों के साथ फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम पहुंच गई. फिलहाल रेस्क्यू का काम तेजी से चल रहा है. एसकेएमसीएच से डॉक्टरों की एक टीम भी एंबुलेंस के घटनासथ्ल पर पहुंच  गई  है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).