मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, मरीजों की संख्या के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में 652 मरीज पाए जाने के साथ ही 17 लोगों की मौत हुई हैं
कोरोना के मध्य प्रदेश में 652 नए मरीज पाए गए, 17 की मौतें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
जिस दिन का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वो दिन आ ही गया. जी हां, आज (5 अगस्त 2020) का दिन हर किसी से लिए बेहद खास है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे. राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पूरी अयोध्या नगरी को फूलो से सजाया गया है. हर तरफ दीयों की रोशनी से दीवाली जैसा उत्सव नजर आ रहा है.
Ram Mandir Bhoomi Pujan: जिस दिन का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वो दिन आ ही गया. जी हां, आज (5 अगस्त 2020) का दिन हर किसी से लिए बेहद खास है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे. राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पूरी अयोध्या नगरी को फूलो से सजाया गया है. हर तरफ दीयों की रोशनी से दीवाली जैसा उत्सव नजर आ रहा है. राम नाम के भजन-कीर्तन से पूरी अयोध्या नगर राम मय हो गई है. आज प्रधानमंत्री मोदी आज जैसे ही प्रधानमंत्री भूमि पूजन करेंगे. उसी के साथ भगवान श्री राम लला के भव्य मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण का काम अपनी रफ्तार पकड़ लेगा. कुछ साल बाद अयोध्या में उस राम मंदिर का अपने आराध्य देव श्री राम का दर्शन करेंगे. जिसकी प्रतीक्षा काफी समय से लोगों को थी.
आज पीएम मोदी 10.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा अयोध्या के लिए तुरंत रवाना होंगे. जिसके बाद ठीक 11.30 बजे साकेत महाविद्यालय में उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा. यहां पहुंचकर पीएम मोदी अब सीधे 11.40 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगे. फिर राम लाला का दर्शन करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी आगे बढ़ते हुए मंदिर में परिजात का पेड़ लगाएंगे.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
इसके बाद पीएम मोदी अब अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए भूमिपूजन की जगह पर पहुंचेंगे. समय दोपहर 12.30 बजे होगा. यहां पहुंचकर पीएम मोदी शिला पूजन, भूमि पूजन और 'कर्म शिला पूजन करेंगे. लेकिन जो मुख्य पूजा है वह अभिजीत मुहूर्त में होगी. जिसका समय दोपहर 12.44 और 12.45 बजे के बीच 32-सेकंड के दौरान होगा. कहते हैं कि ठीक इसी मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था. इसके बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ पर एक स्मारक डाक टिकट भी पीएम मोदी जारी करेंगे. वहीं लोगों को संबोधित भी करेंगे.