एजेंसी न्यूज

COVID-19: देश में कोविड-19 के 54,069 नए मामले, 1,321 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 54,069 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,82,778 हो गई. वहीं 1,321 और लोगों की मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 3,91,981 हो गई.

COVID-19: देश में कोविड-19 के 54,069 नए मामले, 1,321 और लोगों की मौत
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 24 जून : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 54,069 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,82,778 हो गई. वहीं 1,321 और लोगों की मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 3,91,981 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 6,27,057 हो गई, जो कुल मामलों का 2.08 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.61 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 16,137 कमी आई है.

मंत्रालय की ओर से सुबह सात बजे जारी किए गए आंकडों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 64.89 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए. अभी तक टीके की कुल 30.16 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है. नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.91 प्रतिशत है, जो पिछले 17 दिन से पांच प्रतिशत से कम बनी है. नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 3.04 प्रतिशत हो गई है. संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 42वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही. यह भी पढ़ें : COVID-19: छोटे बच्चों की माताओं को टीका लगाना प्राथमिकता- ममता बनर्जी

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,90,63,740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से मत्यु दर 1.30 प्रतिशत है. अभी तक कुल 39,78,32,667 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,59,469 नमूनों की जांच बुधवार को की गई. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).