एजेंसी न्यूज

UP: 50 साल के शख्स ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ किया रेप, आरोपी को थप्पड़ मारते हुए थाने ले गई पुलिस

बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. खुर्जा थाने के प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि घटना बुधवार को खुर्जा जंक्शन इलाके में हुई और बच्ची का इलाज चल रहा है.

UP: 50 साल के शख्स ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ किया रेप, आरोपी को थप्पड़ मारते हुए थाने ले गई पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश),10 सितंबर: जिला पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके से 50 वर्षीय प्रौढ़ को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. Delhi High Court: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दस साल की जेल

अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की मां ने तहरीर दी है कि बुधवार को उनके पड़ोसी ने बच्ची का अपहरण कर लिया और अपने मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया.

तहरीर के अनुसार, बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. खुर्जा थाने के प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि घटना बुधवार को खुर्जा जंक्शन इलाके में हुई और बच्ची का इलाज चल रहा है.

पीड़ित की मां ने बताया कि बुधवार शाम वह घर में काम कर रही थी. इसी दौरान उसकी बेटी बाहर खेलने चली गई. बच्ची करीब दो घंटे बाद घर पर वापस आई. रात में बच्ची को तेज बुखार हुआ और पेट में दर्द होने लगा. मां ने कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि वह बेड से गिर गई थी. इसलिए दर्द हो रहा है.

बृहस्पतिवार सुबह बच्ची के कपड़ों में खून के धब्बे दिखाई दिए. इसके बाद मां को तबीयत ज्यादा खराब होने का शक हुआ. शुक्रवार को बच्ची की मां उसे खुर्जा के महिला अस्पताल ले गई. वहां से उसको बुलंदशहर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की और पुलिस को सूचना दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 08:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).