देश

दिल्ली में पुलिस स्टेशन के अंदर 5 पुलिसकर्मियों, 1 होमगार्ड को मारा चाकू

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक पुलिस थाने के अंदर कथित तौर पर पांच पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड की चाकू मारकर घायल कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

दिल्ली में पुलिस स्टेशन के अंदर 5 पुलिसकर्मियों, 1 होमगार्ड को मारा चाकू
दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 22 जून : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक पुलिस थाने के अंदर कथित तौर पर पांच पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड की चाकू मारकर घायल कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर उस वक्त हुई, जब आरोपी शाहदरा जिले के साइबर थाने पहुंचा.

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा, "आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है." यह भी पढ़ें : Haryana: पट्टे पर जमीन देने के मामले में हरियाणा सरकार ने किया कमेटी का गठन, 15 दिन तैयार की जाएगी रिपोर्ट

घायल पुलिसकर्मियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि बाकी को वर्तमान में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अभी तक हमले के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं कर पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).