Coronavirus Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 493 नए मामले, चार और मरीजों की मौत
तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 493 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3,04,791 हो गए.
हैदराबाद, 25 मार्च : तेलंगाना (Telangana) में कोरोना वायरस संक्रमण के 493 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3,04,791 हो गए. राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई.
सरकार ने बताया कि महामारी से चार और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,680 पर पहुंच गई. यह भी पढ़ें : भारत में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में मिले 53476 नए मामले, 251 लोगों की गई जान
बुलेटिन में बताया गया कि 24 मार्च रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 3,684 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक 2,99,427 लोग ठीक हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

