141 MPs Suspended: सदन में हंगामा करने के आरोप में सांसदों के खिलाफ एक्शन, मनीष तिवारी, थरूर, फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले सहित विपक्ष के आज 49 सदस्य निलंबित, कुल संख्या 141 हुई
संसद में लगातार जारी हंगामे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को लोक सभा के 49 और सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया. मनीष तिवारी, शशि थरूर, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव, फारूक अब्दुल्ला, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंदोपाध्याय, दानिश अली, राजीव रंजन सिंह सहित 49 लोक सभा सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.
नई दिल्ली, 19 नवंबर : संसद में लगातार जारी हंगामे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को लोक सभा के 49 और सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया. मनीष तिवारी, शशि थरूर, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव, फारूक अब्दुल्ला, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंदोपाध्याय, दानिश अली, राजीव रंजन सिंह सहित 49 लोक सभा सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.
मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे तीसरी बार लोक सभा की कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन सभापति ने हंगामा कर रहे इन सांसदों को नामित किया, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव रखा और सदन की मंजूरी के बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : Video: शिवराज सिंह को कौन सा रोल देगी बीजेपी? पूर्व CM ने कही ये बात
इसके बाद लोक सभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. सोमवार को भी राज्य सभा के 45 और लोक सभा के 33 सांसदों सहित कुल 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था. इससे पहले पिछले सप्ताह लोक सभा के 13 और राज्य सभा के एक सांसद को भी निलंबित किया गया था. दोनों सदनों में अब तक कुल मिलाकर 141 सांसद निलंबित हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

