देश

दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में शराब पार्टी, 4 कर्मचारी हुए सस्पेंड: वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जल बोर्ड के ही कुछ कर्मचारी दफ्तर में बैठकर शराब पी रहे हैं. शराब का सेवन करने के आलावा कर्मचारी दफ्तर में ही ताश भी खेलते हुए वीडियो में दिखाई दिए. वहीं वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि कर्मचारी सिक्योरिटी गार्ड को दरवाजा बंद करने के लिए भी कह रहे हैं. ताकि बाहर से उन्हें कोई देख न ले.

दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में शराब पार्टी, 4 कर्मचारी हुए सस्पेंड: वीडियो वायरल
शराब की प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Wikimedia Commons)

दिल्ली के सरकारी दफ्तर का एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां काम का आलम क्या होगा. मामला दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर का है. जहां दफ्तर में बैठकर चार सरकारी कर्मचारी शराब पीते नजर आए. जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद हंगामा मच गया. जिसके बाद कड़ा कदम उठाते हुए आरोपी कर्मचारियों को सस्पेंड जरूर कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जल बोर्ड के ही कुछ कर्मचारी दफ्तर में बैठकर शराब पी रहे हैं. शराब का सेवन करने के आलावा कर्मचारी दफ्तर में ही ताश भी खेलते हुए वीडियो में दिखाई दिए. वहीं वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि कर्मचारी सिक्योरिटी गार्ड को दरवाजा बंद करने के लिए भी कह रहे हैं. ताकि बाहर से उन्हें कोई देख न ले.

यह भी पढ़ें:- दूसरे फ्लोर से गिरी 2 साल की बच्ची, शख्स ने इस तरह बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

1.05 मिनट के इस विडियो के वायरल होने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया. वीडियो में दिख रहे चार लोगों के खिलाफ विजिलेंस जांच भी शुरू हो गई है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).