एजेंसी न्यूज

देश में कोविड-19 के 36,604 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 94.99 लाख से अधिक हुए

देश में बुधवार को कोविड-19 के 36,604 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 94.99 लाख से अधिक हो गए, जिसमें से 89 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.03 प्रतिशत हो गई।

देश में कोविड-19 के 36,604 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 94.99 लाख से अधिक हुए
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, दो दिसम्बर देश में बुधवार को कोविड-19 के 36,604 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 94.99 लाख से अधिक हो गए, जिसमें से 89 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.03 प्रतिशत हो गई.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 36,604 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,99,413 हो गए. वहीं 501 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,122 हो गई.

आंकड़ों के अनुसार कुल 89,32,647 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.03 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है.

देश में लगातार 22 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है. अभी कुल 4,28,644 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.51 प्रतिशत है.

यह भी पढ़े : 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार एक दिसम्बर तक 14,24,45,949 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,96,651 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया.

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 501 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 95, दिल्ली के 86, पश्चिम बंगाल के 52, छत्तीसगढ़ के 31, हरियाणा के 28, उत्तर प्रदेश के 27, करेल के 26 और हिमाचल प्रदेश के 21 लोग थे.

यह भी पढ़े : APS CSB Result 2020 Expected Today: आर्मी पब्लिक स्कूल PRT/PGT/TGT परीक्षा के रिजल्ट आज होंगे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट aps-csb.in पर ऐसे करें चेक.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,38,122 लोगों की मौत हुई है. इनमें से महाराष्ट्र के 47,246, कर्नाटक के 11,792, तमिलनाडु के 11,722, दिल्ली के 9,260, पश्चिम बंगाल के 8,476, उत्तर प्रदेश के 7,788, आंध्र प्रदेश के 6,996, पंजाब के 4,821, गुजरात के 4,004 और मध्य प्रदेश के 3,270 लोग थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं.

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).