भोपाल से 365 छात्र और युवा कश्मीर के लिए हुए रवाना, सभी बसों को किया गया सेनेटाइज

शिक्षा हासिल करने और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आए जम्मू-कश्मीर के 365 छात्र व युवा शनिवार को बसों से अपने घर के लिए रवाना हो गए. कोरोना के कहर की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार के प्रयासों के चलते युवाओं को अपने घर लौटने का मौका मिला है.

कोटा स्टूडेंट्स (Photo Credits: Twitter)

शिक्षा हासिल करने और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) आए जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के 365 छात्र व युवा शनिवार को बसों से अपने घर के लिए रवाना हो गए. कोरोना के कहर की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार के प्रयासों के चलते युवाओं को अपने घर लौटने का मौका मिला है. भोपाल में अच्छी शिक्षा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने आए जम्मू-कश्मीर के 365 युवा भी एहतियाती लॉकडाउन के कारण फंसे हुए थे.

इनकी वापसी के प्रयास राज्य सरकार ने शुरू किए. नतीजतन, शनीचर के रोज इनकी वापसी मुमकिन हो सकी. राजधानी के गांधी नगर स्थित सागर पब्लिक स्कूल से इन सभी को रवाना किया गया. प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कश्मीरी छात्रों को रवाना करने से पहले सभी बसों को सेनेटाइज किया गया, उनको सागर पब्लिक स्कूल संस्थान द्वारा नाश्ता और पानी भी उपलब्ध कराया गया.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने मधेपुरा में आरटी-पीसीआर जांच सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया

अपने घर लौट रहे जम्मू-कश्मीर के युवा नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह सब उनके प्रयासों से सफल हो रहा है कि हम सब अपने माता-पिता के पास पहुंच पाएंगे."

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, कलेक्टर तरुण पिथोड़े की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा शुरू कराई गई ई-पास की सुविधा का लाभ उठाकर इन कश्मीरियों ने वादियों में लौटने का आवेदन दिया था. इनमें सभी 365 कश्मीरी छात्रों को अनुमति दी गई. सभी कश्मीरी छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजने के लिए 15 बसों की व्यवस्था की गई.

जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किए गए सभी छात्र-छात्राओं सहित अन्य की मेडिकल टीमों द्वारा सेहत की जांच और थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई. इसके बाद उन्हें भोजन के पैकेट, पानी की बोतल और नाश्ता उपलब्ध कराया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड