देश

GST पर सरकार का बड़ा तोहफा, रोजमर्रा की 33 चीजें हुईं सस्ती

जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में सरकार ने आम आदमी को बड़ा तोहफा दिया है. इस बैठक में आम आदमी की रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली 33 वस्तुओं पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत कर दी गई है.

GST पर सरकार का बड़ा तोहफा, रोजमर्रा की 33 चीजें हुईं सस्ती
GST पर सरकार का बड़ा तोहफा (Photo Credit-PTI)

जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में सरकार ने आम आदमी को बड़ा तोहफा दिया है. इस बैठक में आम आदमी की रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली 33 वस्तुओं पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत कर दी गई है. 7 आइटम को 28 फीसदी की स्लैब से हटाकर 18 फीसदी की स्लैब में लाया गया है. कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने बताया कि 33 आइटम पर GST घटाया गया है. साथ ही, 7 आइटम को 28% स्लैब से 18% पर लाया गया है. 26 आइटम को 18% स्लैब से 12% पर लाया गया है.

नारायणसामी ने कहा कांग्रेस की मांग थी कि लग्जरी उत्पादों को छोड़कर अन्य सभी प्रोडक्ट पर जीएसटी की दर कम करके 18 प्रतिशत और उससे नीचे की जाए. सरकार इससे सहमत भी है. बता दें कि पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने दरें घटाने की बात कहीं थी.

इस मीटिंग में 33 प्रोडक्ट पर GST दरें घटाकर 18%, 12%, 5% की गई है. साथ ही, टायर, VCR, लीथियम बैटरी को 28 फीसदी के दायरे से निकाल कर 18% पर लाया गया है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि किस प्रोडक्ट पर अब कितना जीएसटी लगेगा. शनिवार सुबह विज्ञान भवन में शुरू हुई जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की.

यह भी पढ़ें- ऐसे पहचाने फर्जी GST बिल, यहां करें शिकायत

बता दें कि जीएसटी परिषद पिछले कुछ समय से 28 फीसदी के स्लैब को लगातार घटा रही है. आज भी उम्मीद की जा रही थी कि 28 फीसदी के स्लैब में से कई और चीजों का हटाया जा सकता है. लिस्ट में सबसे ऊपर सीमेंट का नाम था, जिसपर अभी 28 फीसदी टैक्स लगता है. गौरतलब है कि इससे पहले करीब दो साल में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग 30 बार हो चुकी है. शनिवार को जीएसटी काउंसिल की 31 वीं मीटिंग हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).