एजेंसी न्यूज

Guru Nanak Jayanti 2023: 3000 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचे, गुरु नानक देव की 554वीं जयंती पर उत्सव में लेंगे भाग

सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरु नानक देव की 554वीं जयंती पर उत्सव में भाग लेने के लिए शनिवार को लगभग 3,000 भारतीय सिख वाघा सीमा पार करके पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पहुंचे.

Guru Nanak Jayanti 2023: 3000 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचे, गुरु नानक देव की 554वीं जयंती पर उत्सव में लेंगे भाग
(Photo : X)

Guru Nanak Jayanti 2023: सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरु नानक देव की 554वीं जयंती पर उत्सव में भाग लेने के लिए शनिवार को लगभग 3,000 भारतीय सिख वाघा सीमा पार करके पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पहुंचे. इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अतिरिक्त सचिव (धर्मस्थल) राणा शाहिद सलीम, पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) के प्रधान सरदार अमीर सिंह और अन्य अधिकारियों ने लाहौर सीमा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत किया.

सलीम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाबा गुरु नानक की जयंती से जुड़े उत्सव में शामिल होने के लिए लगभग 3,000 भारतीय सिख यात्री यहां पहुंचे. हमने सिख तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के अलावा उन्हें आवास और यात्रा करने की सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था की है.’’

उन्होंने कहा कि इस बात पर सहमति बनी है कि बाबा गुरु नानक की जयंती के लिए करीब 3,000 भारतीय सिखों को जगह दी जाएगी, लेकिन ईटीपीबी और अधिक सिखों को जगह देने के लिए तैयार है.

सलीम ने कहा, ‘‘अगर भारत सरकार अनुमति देती है तो हम इस अवसर पर भारत से आने वाले 3,000 से अधिक सिखों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.’’ पीएसजीपीसी के अमीर सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए दोनों देशों के बीच ट्रेन और बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की.

अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य खुशमिंदर सिंह ने तीर्थयात्रियों के लिए ईटीपीबी द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया.

आने वाले तीर्थयात्रियों को विशेष बसों द्वारा गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब ले जाया गया, जहां तीन दिवसीय उत्सव रविवार से शुरू होगा. यहां अपने 10 दिवसीय प्रवास के दौरान तीर्थयात्री गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा डेरा साहिब, गुरुद्वारा रोरी साहिब और गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).