बिहार: गोदाम से 300 बोरी प्याज की हुई चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

देश भर में प्याज के दाम क्या बढ़े कि चोरों की नजर भी अब प्याज पर रहने लगी है. बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्याज गोदाम से करीब 300 बोरी प्याज चुरा ली और फरार हो गए. चोरी गई प्याज की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्याज का गोदाम (Photo Credits: IANS)

देश भर में प्याज के दाम क्या बढ़े कि चोरों की नजर भी अब प्याज पर रहने लगी है. बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्याज गोदाम से करीब 300 बोरी प्याज चुरा ली और फरार हो गए. चोरी गई प्याज की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात सोनारू-रालपुर मार्ग के किनारे प्याज गोदाम से करीब आठ लाख रुपये मूल्य की लगभग 325 बोरी प्याज शातिरों ने चुरा ली. गोदाम मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ फतुहा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें : बारिश के कारण फसल खराब होने की आशंका से बढ़ा प्याज का दाम, 10 रुपये प्रति किलो का हुआ इजाफा

प्राथमिकी में प्याज व्यवसायी और कोल्हर गांव निवासी धीरज कुमार ने कहा है कि सोनारु इलाके में प्याज गोदाम है. रोज की तरह शनिवार रात काम खत्म होने के बाद गोदाम में ताला लगाकर सभी चले गए. रविवार सुबह आसपास में रहने वालों ने सूचना दी कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है. जानकारी पर धीरज व अन्य लोग पहुंचे तो देखा की प्याज की कई बोरियां गायब थीं और आलमारी का ताला टूटा था.

फतुहा के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "पूरे मामले की जांच की जा रही है. तीन सौ से अधिक बोरी प्याज ले जाने के लिए शातिरों ने जरूर ट्रक का इस्तेमाल किया होगा, पर किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी हो, ऐसा संभव नहीं है."

उन्होंने कहा कि गोदाम में रखे प्याज का बीमा भी करवाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी का पता चल सकेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Anuppur Building Collapse: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत भरभराकर कर गिरी, एक की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; VIDEO

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट