बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 206 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,565 तक पहुंच गई
कोरोना के बिहार में शनिवार को 206 नए मरीज पाए गए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,565 पहुंची: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूसरे कार्यकाल को शनिवार को एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता के नाम पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, साथ ही यह भी कहा कि एक साल में लिए गए फैसले बड़े सपनों की उड़ान है. प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा. पीएम ने इस पत्र में भरोसा दिलाया कि देश कोरोना की इस लड़ाई से भी जरूर जीतेगा.
वैश्विक महामारी कोरोना का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम तेज गति से आगे बढ़ रहे थे कि कोरोना वैश्विक महामारी ने भारत को भी घेर लिया. कई लोगों ने आशंका जताई थी जब कोरोना भारत पर हमला करेगा तो भारत पूरी दुनिया के लिए संकट बन जाएगा. लेकिन आज आपने भारत को देखने का नजरिया बदलकर रख दिया है.
कोरोना संकट के दौर में पीएम मोदी ने देशवासियों की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा है कि हमें यह हमेशा याद रखना है कि 130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या कोई विपत्ति तय नहीं कर सकती. हम अपना वर्तमान भी खुद तय करेंगे और अपना भविष्य भी. हम आगे बढ़ेंगे, हम प्रगति पथ पर दौड़ेंगे, हम विजयी होंगे.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
कोरोना से देश की अर्थव्यस्था को भी बड़ा झटका लगा है. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) गिरकर 4.2 प्रतिशत पर आ गया है. जबकि वित्त वर्ष 2019 में यह 6.1 प्रतिशत था. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के बयान के मुताबिक 2018-19 में 6.1 फीसदी की तुलना में 2019-20 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी (GDP) में 4.2 फीसदी वृद्धि होने की संभावना है.
कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 1 जून से राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है. हालांकि इस दौरान किसी भी पूजा स्थल पर रक साथ 10 से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी रहेगी. साथ ही सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करवाने के लिए किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की भी अनुमति नहीं दी जाएगी. लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है.