बिहार: प्राचीन मंदिर से अष्टधातु निर्मित राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां हुई चोरी
बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक प्राचीन मंदिर से अज्ञात चोर अष्टधातु निर्मित तीन मूर्तियों की चोरी कर फरार हो गए.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक प्राचीन मंदिर से अज्ञात चोर अष्टधातु निर्मित तीन मूर्तियों की चोरी कर फरार हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बनौरा गांव में स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में स्थापित भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी कर ली गई.
बैकुंठपुर थाना के पुलिस अधिकारी अमितेश कुमार ने बताया, "मंदिर का पुजारी तीन दिन पहले अपने घर गया था. इस बीच गुरुवार को एक अनजान व्यक्ति खुद को साधु बताते हुए मंदिर में ठहरा और रात बिताई. सुबह लोग जब मंदिर में जब पूजा करने पहुंचे तो मंदिर से तीनों मूर्तियां गायब थी और वह शख्स भी फरार था."
कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
संबंधित खबरें
Delhi Cab Viral Audio: 'मेरी गाड़ी में मुसलमान अलाउड नहीं है'; धार्मिक भेदभाव के आरोप में दिल्ली के कैब ड्राइवर का अकाउंट सस्पेंड
Lockdown: भारत में नहीं लगेगा कोई 'लॉकडाउन'; केंद्र सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति की अपील
ईंधन आपूर्ति पर सरकार का बड़ा बयान: एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त; पैनिक बुकिंग और अफवाहों से बचने की सलाह
प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद को राहत; इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मंजूर की अग्रिम जमानत
\