देश

Telangana Fire: तेलंगाना में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूरों की झुलसकर मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित माइलन लेबोरेटरीज फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, आग जिन्नाराम मंडल के गद्दापोथाराम औद्योगिक क्षेत्र के माइलान के गोदाम ब्लॉक में लगी

Telangana Fire: तेलंगाना में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूरों की झुलसकर मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

हैदराबाद, 8 जनवरी: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित माइलन लेबोरेटरीज फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, आग जिन्नाराम मंडल के गद्दापोथाराम औद्योगिक क्षेत्र के माइलान के गोदाम ब्लॉक में लगी. पुलिस ने कहा कि कंटेनर में डाले जाने के दौरान विस्फोटक रसायन के रिसाव के बाद यह आग लगी.

गंभीर रूप से झुलसे तीन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़े: Telangana Fire: हैदराबाद के भोईगुड़ा में बड़ा हादसा, कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत

मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी 40 वर्षीय परितोष मेहता, बिहार के 27 वर्षीय रंजीत कुमार और आंध्र प्रदेश के 29 वर्षीय लोकेश्वर राव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).