देश

आगरा: यमुना नदी किनारे मचा कोहराम, 3 बच्चे डूबे, एक लापता

यमुना (Yamuna) किनारे पर उस समय कोहराम मचा गया जब नहाने गए बच्चे गहरे पानी में डूब गए...

आगरा: यमुना नदी किनारे मचा कोहराम, 3 बच्चे डूबे, एक लापता
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- IANS)

आगरा:  यमुना (Yamuna) किनारे पर उस समय कोहराम मचा गया जब नहाने गए  बच्चे गहरे पानी में डूब गए. यमुना में यहां नागला बिहारी (Nagla Bihari) के पास शुक्रवार को तीन बच्चे डूब गए, जिनमें से दो के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि तीसरे की तलाश जारी है. एत्माद्दौला पुलिस ने कहा कि 11 से 14 साल उम्र के छह बच्चे तैरने के लिए नदी में गए थे.

उनमें से तीन गहरे पानी में चले गए और एक भंवर में फंस गए. अन्य तीन बच्चों ने उन्हें खींचने की कोशिश की, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसाः श्रद्धालुओं से खचाखच भरी नाव नर्मदा नदी में पलटी, 6 डूबे, कई लापता

सनी और छुट्टन के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि भानू लापता है. पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया. पीएसी के विशेषज्ञ गोताखोर सिर्फ दो शव ही निकाल सके. अंधेरा होने के कारण खोजी अभियान बंद कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).