देश

26/11 मुंबई हमला: इस अधिकारी ने खोली थी पाकिस्तान की पोल, पडोसी देश को दुनिया के सामने किया था बेनकाब

महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख दत्ता पडसलगिकर मुंबई पुलिस के ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने मुंबई पुलिस को अलर्ट किया कि 26/11 हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. 26/11 हमले के दौरान पडसलगिकर केन्द्रीय खुफिया एजेंसी में थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

26/11 मुंबई हमला: इस अधिकारी ने खोली थी पाकिस्तान की पोल, पडोसी देश को दुनिया के सामने किया था बेनकाब
महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख दत्ता पडसलगिकर मुंबई पुलिस के ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने मुंबई पुलिस को अलर्ट किया था कि 26/11 हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है (Photo: Getty Images)

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख दत्ता पडसलगिकर मुंबई पुलिस के ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने मुंबई पुलिस को अलर्ट किया कि 26/11 हमले (26/11 Mumbai Terror Attack) के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. 26/11 हमले के दौरान पडसलगिकर केन्द्रीय खुफिया एजेंसी में थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य जांच अधिकारी रमेश महाले द्वारा लिखी किताब के विमोचन पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) देवेन भारती ने कहा कि पडसलगिकर के खुलासे से पहले पुलिस अंधेरे में टटोल रही थी.

भारती ने कहा, ‘‘शुरू में हमने सोचा कि यह किसी गिरोह का हमला है. लेकिन बाद में पडसलगिकर से हमें एक फोन आया. उस वक्त वह केन्द्रीय खुफिया एजेंसी में थे. उन्होंने हमें बताया कि यह पाकिस्तान द्वारा किया गया आतंकवादी हमला है.’’

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमलोग हमलावरों के बारे में बगैर किसी सूचना के जैसे अंधेरे में तीर मार रहे थे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).