MP में बालगृह से 26 लड़कियां लापता, 12 बच्चियां अपने-अपने घरों में मिली, 2 अधिकारी निलंबित
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के कथित तौर पर लापता होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
भोपाल, 6 जनवरी: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के कथित तौर पर लापता होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.भोपाल (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार सिन्हा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि घर की याद आने के बाद लड़कियां परवलिया इलाके में स्थित आंचल बाल गृह से चली गई होंगी.
लड़कियों के लापता होने की खबरें सोशल मीडिया पर भी मिल रही हैं. एसपी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, " बालगृह में पंजीकरण कराने वाली कुछ लड़कियां विभिन्न कारणों से घर लौट गईं, जिनमें से एक कारण यह हो सकता है कि उन्हें वहां रहना अच्छा नहीं लगा हो. अब तक की जांच से पता चलता है कि वे अपने घर लौट गई हैं. इसकी पुष्टि की जा रही है."
पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल यादव की शिकायत पर अवैध रूप से बाल गृह चलाने के आरोप में अनिल मैथ्यू नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र की 68 लड़कियों में से 26 लापता हो गई हैं.
अधिकारी ने कहा कि मैथ्यू के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि मैथ्यू अब तक उस केंद्र के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया है. अधिक जानकारी के लिए एसपी सिन्हा से संपर्क नहीं हो सका, जबकि शिकायतकर्ता यादव ने कहा कि वह बाद में बात करेंगे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

