Coronavirus Update: ऋषिकेश के होटल ताज में 26 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित
यहां स्थित टाटा ग्रुप के पाँच सितारा होटल ताज में 26 कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं .
ऋषिकेश, 26 मार्च : यहां स्थित टाटा ग्रुप के पाँच सितारा होटल ताज (Five Star Hotel Taj) में 26 कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं . नरेन्द्रनगर की उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा (Yukta Mishra) ने शुक्रवार को बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है . उन्होंने बताया कि ताज होटल में जांच के लिए अभी और लोगों के भी नमूने लिए जा रहे हैं .
जांच रिपोर्ट आने के बाद कोविड 19 से पीडित लोगों को पृथक-वास में रखा जाएगा और ताज होटल को संक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई होगी . यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 59,118 नए मामले दर्ज
उसके बाद ताज ऋषिकेश को अतिथियों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा. फिलहाल होटल में कोई अतिथि नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

