COVID-19: दिल्ली में कोरोना वायरस के 25,986 नए मामले, 368 की मौत
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 25,986 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि संक्रमण के कारण 368 मरीजों की मौत हो गई.
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल : दिल्ली (Delhi) में बुधवार को कोरोना वायरस के 25,986 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि संक्रमण के कारण 368 मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 10,53,701 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 14,616 पर पहुंच गई है.
बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 81,829 नमूनों की जांच की गई थी और संक्रमण दर 31.76 प्रतिशत हो गई है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 99,752 हो गई है जबकि 9,39,333 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19 Spike: झारखंड में कोरोना के 8,075 नए केस, 149 मरीजों की मौत
बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 51,718 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के कारण 381 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि 24,149 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी. दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण दर 32.72 प्रतिशत थी जबकि सोमवार को यह 35.02 फीसदी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 01:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

