Mumbai Water Cut: मुंबई के कई इलाकों में 11 और 12 अगस्त को 24 घंटे की कटौती; बीएमसी ने जारी की प्रभावित क्षेत्रों की सूची
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 11 अगस्त सुबह 10 बजे से 12 अगस्त सुबह 10 बजे तक मुंबई के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए जल आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की है. वैतरणा जलवाहिनी के रखरखाव के कारण 'एच ईस्ट' और 'के साउथ' वार्डों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) (BMC) ने मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों में 24 घंटे के जल आपूर्ति स्थगन (Water Cut) की घोषणा की है. बीएमसी के अनुसार, 11 अगस्त 2026 (मंगलावार) सुबह 10:00 बजे से 12 अगस्त (बुधवार) सुबह 10:00 बजे तक शहर के 'एच ईस्ट' (H East) और 'के साउथ' (K South) वार्डों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
यह कटौती 2,400 मिमी व्यास वाली वैतरणा जलवाहिनी (Vaitarna Water Pipeline) के आंशिक रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण की जा रही है. बीएमसी ने निवासियों से अग्रिम रूप से आवश्यक पानी साठकर रखने और काठकसर से उपयोग करने की अपील की है. यह भी पढ़ें: Mumbai Water Crisis: मुंबई में गहराया जल संकट, BMC ने आज से 20% पानी की कटौती लागू की, स्विमिंग पूल और निर्माण कार्यों के लिए पानी की सप्लाई भी बंद
किन इलाकों में पूरी तरह बंद रहेगा पानी? (H-East Ward)
रखरखाव अवधि के दौरान पूरा एच ईस्ट (H East) वार्ड पानी की पूर्ण बंदी (Complete Shutdown) का सामना करेगा।
11 अगस्त सुबह 10 बजे से 12 अगस्त सुबह 10 बजे तक इन प्रमुख क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी:
सांताक्रूज़ ईस्ट (Santacruz East)
खार ईस्ट (Khar East)
बांद्रा ईस्ट (Bandra East)
घरेलू हवाई अड्डा परिसर (Domestic Airport Area)
हैंगर स्टाफ कॉलोनी और एअर इंडिया कॉलोनी (Air India Colony)
बांद्रा टर्मिनस (Bandra Terminus)
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC)
के-साउथ वार्ड में समय के अनुसार कम दबाव से मिलेगा पानी (K-South Ward)
'के साउथ' वार्ड (अंधेरी-जोगेश्वरी पूर्व) के कई हिस्सों में पूरी तरह आपूर्ति बंद होने के बजाय समय-वार कम दबाव (Low Pressure) से पानी की आपूर्ति की जाएगी:
11 अगस्त (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक): कबीर नगर, बामणवाडा, पारसीवाडा, एयरपोर्ट क्षेत्र, तरुण भारत कॉलोनी, इस्लामपुरा, देऊळवाडी, फिश मार्केट, घाटीवाडा, चकाला और पी एंड टी कॉलोनी.
11 अगस्त (शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक): कोलडोंगरी, ओल्ड पुलिस लेन, विजय नगर (सहार रोड) और मोगरापाडा.
12 अगस्त (सुबह 5:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक): सहार गांव, सुतार पाखाडी और कार्गो कॉम्प्लेक्स क्षेत्र.
बीएमसी की अपील और स्वास्थ्य संबंधी हिदायत
पानी का भंडारण: बीएमसी ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि वे 11 अगस्त से पहले ही अपनी आवश्यकता अनुसार पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें.
उबालकर पीने की सलाह: आपूर्ति बहाल होने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक एहतियात के तौर पर पीने के पानी को उबालकर और छानकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
मुंबई की झीलों में जल स्तर की स्थिति
यह जल कटौती पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए की जा रही है, न कि पानी की कमी के कारण.
भांडुप मास्टर कंट्रोल सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सातों जलाशयों में 6 अगस्त 2026 तक कुल उपयोगी जल भंडारण 88.76% (12,84,608 मिलियन लीटर) दर्ज किया गया है. मोडक सागर, विहार और तुलसी झीलें पूरी तरह भर चुकी हैं.