21 Bangladeshi Arrested in Pune: पुणे से 21 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; आरोपियों के पास से फर्जी वोटर आईडी, आधार कार्ड और पैन कार्ड जब्त (Watch Video)
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने रंजनगांव इलाके से 21 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें 15 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर शामिल हैं.
21 Bangladeshi Arrested in Pune: महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने रंजनगांव इलाके से 21 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें 15 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग अवैध रूप से इस क्षेत्र में रह रहे थे. पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि अधिकांश बांग्लादेशी नागरिक दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहे थे. इनका भारत में रहने का समय 6 महीने से लेकर 10 साल तक हो सकता है. पुलिस ने उनके पास से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनमें वोटर आईडी, आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल हैं. इस मामले में 10 लोगों की पुलिस हिरासत भी मंजूर की गई है.
यह कार्रवाई आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश पवार को मिली सूचना के आधार पर की गई. क्राइम ब्रांच और रंजनगांव MIDC पुलिस की एक टीम ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया.
पुणे से 21 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Pune, Maharashtra: 10 Bangladeshi nationals, living illegally in Ranjangaon area, arrested by Police. Court sent them to Police custody till 24th October.
(Pic: Pune Rural Police) https://t.co/2Ts1Biuc0F pic.twitter.com/27Cejkaj9i
— ANI (@ANI) October 23, 2024
कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बांग्लादेशी नागरिकों का भारत में रहने का मकसद क्या है. इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इन लोगों को भारत में लाने के लिए कोई संगठित रैकेट या एजेंट तो नहीं है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही अधिक जानकारी साझा करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

