Delhi Road Accident: उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस दिल्ली में पेड़ से टकराई, कम से कम 20 घायल; ड्राईवर फरार
उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में शनिवार तड़के एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया है.
नई दिल्ली, 21 नवंबर : उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (New Friends Colony) के पास दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में शनिवार तड़के एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया है. तड़के 3.22 बजे पुलिस स्टेशन एनएफसी में सुखदेव विहार के पास दुर्घटना को लेकर फोन आया, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आर.पी. मीणा ने कहा, "उप्र रोडवेज की बस मथुरा रोड पर सीआरआरआई ऑफिस के सामने पास सीएनजी पंप के पास एक पेड़ से टकरा गई. बस बाह, आगरा की तरफ से आ रही थी. दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं."
Delhi: 12 people were injured after a UP Roadways bus crashed into a tree at New Friends Colony, last night. All injured were shifted to AIIMS Trauma Centre pic.twitter.com/XTpM20npS0
— ANI (@ANI) November 21, 2020
स्थानीय पुलिस ने घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया है. पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं थीं. पुलिस अधिकारी ने कहा, "दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. आगरा डिपो के अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

