Himachal Pradesh: कुल्लू में बहने लगी दूध की नदी, करीब 2 हजार लीटर दूध बहाया, सोशल मीडिया पर VIDEO आया सामने

दूध की नदियां बहने की कहावत आपने सुनी होंगी. लेकिन हिमाचल प्रदेश में सच में नदी में दूध मिल गया आयर यहांपर दूध की नदी बहने लगी.

Credit-(X,@SonuYadav893888)

कुल्लू,हिमाचल प्रदेश: दूध की नदियां बहने की कहावत आपने सुनी होंगी. लेकिन हिमाचल प्रदेश में सच में नदी में दूध मिल गया आयर यहांपर दूध की नदी बहने लगी.बतायाजा रहा है दूध सोसाइटी ने किसानों से दूध लिया था और इस दूध को चिलिंग प्लांट भेजा गया था, लेकिन चिलिंग प्लांट में समस्या आने की वजह से पूरा दूध खराब हो गया और करीब 2 हजार लीटर दूध खराब हो गया. जिसके कारण इस दूध को पानी में बहा दिया गया. इस घटना का वीडियो कुल्लू से सामने आया है. जिसमें देख सकते है की किस तरह से दूध पानी में बह रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @SonuYadav893888 के नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Sabarkantha Farmers Protest: गुजरात के साबरकांठा में दूध उत्पादक किसानों ने किया आंदोलन, सैकड़ों लीटर दूध सड़क पर बहाया; VIDEO

नाले में बहाया हजारों लीटर दूध 

कई देर तक नाले में दूध बहते रहा

करीब 2 हजार लीटर दूध को नाले बहा दिया गया. जिसके कारण करीब 25 मिनट तक नाले में दूध बहने लगा. इस नज़ारे को देखकर आसपास के लोग भी हैरान हो गए और इसके बाद उन्होंने इधर उधर से इसकी जानकारी, तब उन्हें इस नाले में बहनेवाले दूध की सच्चाई पता चली.

दुग्ध सोसाइटी ने क्या कहा ?

इस घटना को लेकर दुग्ध सोसाइटी के सचिव शमशिरी महादेव ने कहा की बीते दिन प्लांट में बिजली की समस्या थी और जब बिजली आई तो दूध में फैट की मात्रा की जांच की गई. दूध में फैट की मात्रा बहुत ही अधिक पाई गई, जिसके चलते इस दूध को आगे वितरित नहीं किया जा सकता था. ऐसे में सभी किसानों को उनके दूध से भरे बर्तन वापस किए गए और किसानों के द्वारा ही यह दूध नाले में बहा दिया गया.

 

Share Now

\