देश

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढाना पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग कुछ घंटों के लिए लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने उसने तलाशना शुरू किया.

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार
Photo Credits: IANS

मुजफ्फरनगर, 13 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढाना पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग कुछ घंटों के लिए लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने उसने तलाशना शुरू किया. शुक्रवार की देर रात वह पास के एक घर की छत पर बेहोश की हालत में खून से लथपथ मिली थी.

सर्कल अधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, "दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है."

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में बेटे की हत्या और बहू से दुष्कर्म के मामले 56 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, FIR दर्ज

नाबालिग के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी बच्ची को पास के एक घर में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने कहा कि वे उसे अचेत अवस्था में घर की छत पर छोड़ गए. पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).