राजस्थान: आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत 6 अन्य घायल,12 मवेशियों की गई जान

राजस्थान के बीकानेर जिले में सेामवार को तेज हवाओं और अंधड,बारिश के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने के हादसों में दस वर्षीय मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गए...

आकाशीय बिजली (Photo Credit- Pixabay)

बीकानेर/जयपुर:  राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले में सेामवार को तेज हवाओं और अंधड,बारिश के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने के हादसों में दस वर्षीय मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गए. इस आपादा में 12 भेडे भी मर गई है. राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभागों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ अंधड चला. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर में 2 मिलीमीटर,उदयपुर में 1.3 मिलीमीटर, अजमेर में 0.8 मिलीमीटर बारिश और चूरू,कोटा, जयपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई.

बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में अंधड से खेत में बने एक टिन शेड की दीवार गिर जाने से एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये वहीं जामसर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली के गिरने से भेड़ चरा रहे अजीज खां :21: की और उसकी 12 भेड़ों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी. देशनोक के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पलाना गांव के पास सुजासर में एक खेत में फसल काटने वाले मजदूर काम कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: हरियाणा: पलवल में मवेशी चोरी के शक में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने दर्ज की FIR

उन्होंने बताया कि तेज अंधड से बचने के लिये मजदूर एक टिनशेड के नीचे खडे थे, अचानक टिनशेड की दीवार ढह जाने से मलबे में दबने से पूजा :10: की मौत हो गई जबकि छह अन्य मजदूर घायल हो गये, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बीकानेर के जिला कलैक्टर कुमार पाल गौतम ने मृतक पूजा व अजीज के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीध्र स्वास्थ्य की कामना की.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड