देश

Bihar: क्रिकेट खेलने गए 18 वर्षीय युवक की बदमाशों ने गला रेतकर की हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा

बिहार में क्रिकेट खेलने गए 18 वर्षीय युवक की बदमाशों ने गला रेतकर की हत्या

Bihar: क्रिकेट खेलने गए 18 वर्षीय युवक की बदमाशों ने गला रेतकर की हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

पटना: बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी जिले में हत्या का एक मामला सामने आया हैं. एक 18 वर्षीय युवक का बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर उसका शव एक बांध के पास फेंक दिया. बदमाशों ने युवक का निर्मन तरीके से हत्या करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट भी काट डाला. युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का रहने वाला हैं. वह क्रिकेट खेलने कहीं गया हुआ था. घर वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसे जरूर ढूढा लेकिन उस दिन पता नहीं चल. इसके दूसरे दिन उसका शव बरामद हुआ.

वहीं इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद घटना स्थल पहुंच उसके शव को बरामद किया. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या के साथ उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. अब तक पुलिस को युवक के हत्या के बारे में किसी भी तरह के सुराग नहीं मिल सका हैं. Uttar Pradesh: दलित व्यक्ति से शादी करने पर भाइयों ने बहन को मारी गोली, जमीन में दफनाई लाश

हालांकि पुलिस ने शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना को लेकर सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. युवक की हत्या को लेकर गांव के लोग भी काफी गुस्से में हैं. उनकी मांग है कि आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).