महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके महसूस किये गए, तीव्रता 3.5 मापी गई: 17 जनवरी 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

17 Jan, 23:34 (IST)

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके महसूस किये गए. जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है.

17 Jan, 23:16 (IST)

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ के बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का किया उल्लंघन

17 Jan, 22:38 (IST)

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 'तांडव' वेब सीरीज को लेकर समन भेज अमेजन से मांगी सफाई

17 Jan, 21:15 (IST)

यूपी सरकार में राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने ममता बनर्जी को इस्लामिक आतंकवादी कहा.

17 Jan, 21:10 (IST)

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विदेश मंत्रालय और फार्मास्यूटिकल डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ कल बैठक करेंगे. बैठक के दौरान कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा होगी.

17 Jan, 21:03 (IST)

गुजरात में कोरोना के रविवार को 518 नए केस पाए गए. वहीं इस महामारी से दो मरीजो की मौत हुई हैं.

17 Jan, 20:37 (IST)

कोरोना के राजस्थान में आज 261 नए केस पाए गए. वहीं एक मरीज की मौत हुई हैं. जबकि 496 लोग ठीक हुए हैं.

17 Jan, 20:35 (IST)

कोरोना के तमिलनाडु पिछले 24 घंटे में 589 नए केस पाए गए. वहीं 7 मरीजों की मौत हुई है. राहत की बात है कि इस महामारी से 770 लोग ठीक हुए है.

17 Jan, 20:16 (IST)

आईटी पर संसदीय स्थायी समिति ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के मामले में 21 जनवरी को फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को तलब किया है.

17 Jan, 20:04 (IST)
आज महाराष्ट्र में 3081 COVID19 मामले, 2342 रिकवर और 50 मौतें रिपोर्ट हुईं. आज महाराष्ट्र में 3081 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए. कुल मामलों की संख्या 19,90,759 हो गई है जिसमें 18,86,469 सक्रिय मामले और 52,653 डिस्चार्ज शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

Read more


केंद्र ने शनिवार को कहा कि देशभर में टीकाकरण अभियान के पहले दिन 1.91 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया गया और अब तक टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है. कुल 3,351 साइटों पर टीकाकरण सत्र के आयोजन में कुल 16,755 कर्मचारी शामिल रहे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कोविड-19 के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले दिन 1,91,181 लाभार्थियों को वैक्सीन दी गई है." दिल्ली में पहले दिन 3,403 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई. केंद्र सरकार ने पहले दिन तीन लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था.

वहीं कांग्रेस और वाम दल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 31 जनवरी तक अपने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे देंगे. पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी जितिन प्रसाद ने आईएएनएस से बात करते हुए पुष्टि की कि राज्य में वाम दलों (लेफ्ट पार्टी) के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत करने के लिए चार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रसाद ने कहा, हमने अब्दुल मनन, प्रदीप भट्टाचार्य, अधीर रंजन चौधरी और नेपाल महतो को वाम नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए नामित किया है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान पर 18 जनवरी तक के लिए फिलहाल रोक लगा दी गई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोविन एप्लिकेशन में आई तकनीकी दिक्कतों के चलते पूरे महाराष्ट्र में टीकाकरण कार्यक्रम निलंबित कर दिया गया है. मुंबई में आज कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन तकनीकी खराबी के चलते 4000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका. सरकार का कहना है कि ऑफलाइन माध्यम के ज़रिए वैक्सीनशन का कार्य नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना की पकड़ लगातार बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में 7.92 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ कुल आंकड़ा 9,49 ,22,964 तक पहुंच गया है. इसके अलावा कोरोना की चपेट में आकर एक दिन लगभग 13 हजार लोगों ने दम तोड़ा है. जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 20,29,648 हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड