देश

हरियाणा पुलिस की बड़ी सराहना, इस साल लापता 1,716 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया

हरियाणा पुलिस की बड़ी सराहना, इस साल लापता 1,716 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया

हरियाणा पुलिस की बड़ी सराहना, इस साल लापता 1,716 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने मंगलवार को कहा कि इस साल लापता हुए 1,716 बच्चों का पता लगाया गया है और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया। खोजे गए बच्चों में 771 लड़के और 945 लड़कियां थीं. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनमें से कुछ लंबे समय से लापता थे. पुलिस ने इस साल 1,189 बाल भिखारियों और 1,941 बाल श्रमिकों को भी बचाया है.

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के अलावा, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने लापता बच्चों को ट्रेस करने और फिर से उनके परिवार से मिलाने को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की विशेष मानव-तस्करी रोधी इकाई ने 283 बच्चों का पता लगाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).