Corona Update: पिछले 24 घंटे में मिले 16 हजार से ज्यादा नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने सबसे ज्यादा केस
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,464 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,36,275 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,464 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,36,275 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 24 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,396 हो गई. Madhya Pradesh: एक ही सिरिंज से 30 बच्चों को लगाई COVID वैक्सीन, वैक्सीनेटर ने कहा- इसमें मेरी कोई गलती नहीं.
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 313 की बढ़ोतरी हुई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है.
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 6.01 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.80 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,33,65,890 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 204.34 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 24 मामले सामने आए, जिनमें से पश्चिम बंगाल में सात, महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में दो-दो और असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा सिक्किम में एक-एक मामला सामने आया.
महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस
महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, कर्नाटक में सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. यहां हर रोज 1000 से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,849 नए मामले सामने आए और महामारी से तीन मरीजों की मौत हो गई. इसके बाद कर्नाटक में 1692 नए मामले सामने आए और 2 मरीजों की मौत हुई.
बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां रविवार को कोविड-19 के 1,263 नए मामलों की पुष्टि हुई और संक्रमण दर बढ़कर 9.35 फीसदी पर जा पहुंची. दिल्ली में लगातार पांचवें दिन कोविड के एक हजार से ज्यादा मामले आए हैं, जबकि संक्रमण दर नौवें दिन पांच प्रतिशत से ऊपर दर्ज की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

