Gujarat Rains: गुजरात में जल प्रलय, बाढ़-बारिश से अब तक 83 की मौत, 24 घंटे में 14 लोगों ने गंवाई जान

गुजरात में मूसलाधार बारिश आफत लेकर आई है. यहां भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जबकि पॉश इलाकों में भी बारिश का पानी भर गया है. गुजरात में भारी बारिश से मची तबाही के बीच अब तक 83 लोगों की जान चली गई है.

गुजरात में बाढ़ (Photo: ANI)

Gujarat Rain Updates: गुजरात में मूसलाधार बारिश आफत लेकर आई है. यहां भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जबकि पॉश इलाकों में भी बारिश का पानी भर गया है. गुजरात में भारी बारिश से मची तबाही के बीच अब तक 83 लोगों की जान चली गई है. गुजरात में पिछले 24 घंटे में बारिश और बाढ़ से जुड़ीं घटनाओं में 14 लोगों की जान गई है. Gujarat Rains: मूसलाधार बारिश से गुजरात का बुरा हाल, राजकोट सिविल अस्पताल में भरा पानी. 

दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई, और 31,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है. इनमें से नौ लोगों की मौत डूबने के कारण हुई.’’

नवसारी में जलप्रलय

राजकोट के न्यारी डैम में ओवरफ्लो 

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने संवाददाताओं को बताया कि बारिश से हुए नुकसान के कारण कच्छ, नवसारी और डांग जिलों में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं. उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से 51 राज्य राजमार्ग और 400 से अधिक पंचायत मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को बारिश के कारण हुए नुकसान से निपटने के वास्ते नकद तथा अन्य राहत सामग्री के लिए अधिक इंतजार ना करना पड़े.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS Summit में होंगे शामिल