नेपाल: खराब सड़क के कारण हुई बस दुर्घटना में 14 की लोगो की हुई मौत, 16 घायल
नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में रविवार को हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम 14 यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है. जिला पुलिस कार्यालय सिंधुपालचौक के प्रवक्ता गणेश खनाल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा.
नेपाल (Nepal) के सिंधुपालचौक जिले में रविवार को हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम 14 यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है. जिला पुलिस कार्यालय सिंधुपालचौक के प्रवक्ता गणेश खनाल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा.
पुलिस के मुताबिक, सुनकोसी ग्रामीण नगरपालिका के पास स्थित सड़क के पास बस कुछ सौ मीटर नीचे एक दूसरे सड़क पर पलट गई. यह बस मशहूर धार्मिक और पर्यटन स्थल दोखला के कालीन चौक से काठमांडू जा रही थी. खनाल ने कहा, "हमारा अनुमान है कि बस में कम से कम 32 लोग सवार थे. हादसे के बाद बस का चालक वहां से भाग निकला, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से घायल है."
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 2.37 प्रतिशत बढ़कर 1.51 लाख हुई: रिपोर्ट
पुलिस ने कहा कि वे दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं. भीड़ से खचाखच भरे हुए वाहन, खराब सड़कें, सार्वजनिक वाहनों की बेहाल स्थिति के चलते हालिया वर्षो में नेपाल में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

