UP: 13 साल के बच्चे ने 1 साल की मासूम को मौत के घाट उतारा, पैरों में ईंट बांधकर शव को पानी टंकी में फेंका
नाबालिग अपने पिता के अपमान का बदला लेना चाहता था. इसलिए उसने मासूम की हत्या कर दी और उसके शव को स्कूल की पानी टंकी के अंदर डाल दिया. बच्ची का शव ऊपर ना आ सके इसलिए आरोपी ने मासूम के पैरों में ईंट बांध दी.
यूपी: लखनऊ के सैरपुर थानाक्षेत्र में 1 साल की मासूम बच्ची की टॉयलेट में हत्या कर दी गई. हत्या आरोपी की उम्र जानकर आप भी चौक जाएंगे. मामले में पुलिस ने 13 साल के नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक नाबालिग अपने पिता के अपमान का बदला लेना चाहता था. इसलिए उसने मासूम की हत्या कर दी और उसके शव को स्कूल की पानी टंकी के अंदर डाल दिया. बच्ची का शव ऊपर ना आ सके इसलिए आरोपी ने मासूम के पैरों में ईंट बांध दी. Gurugram: दो बच्चियों के साथ बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
सैरपुर थानाक्षेत्र के जुगौर गांव में सुशील पाण्डेय की मासूम बेटी घर से लापता हो गई थी. सुशील ने थाने लापता होने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस महकमा बच्ची को ढूंढने में जुट गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान पता चला कि दो नाबालिग लड़के बच्ची को अपने साथ एक स्कूल में ले गए थे. इस सूचना पर पुलिस फौरन स्कूल पहुंची. स्कूल की तलाशी लेने पर वहां टॉयलेट में पानी टंकी के अंदर बच्ची का शव पड़ा मिला. मासूम के पैर में ईंट बंधी हुई थी और वह नग्न अवस्था में थी.
पुलिस ने शव को पानी की टंकी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और पूरे मामले की घंटों की छानबीन के बाद मामले का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि 13 साल के नाबालिग ने मासूम बच्ची की हत्या कर दी थी. हत्या करने वाला बच्चा नशे का आदि है. वह अक्सर लोगों को तंग करता रहता है. आरोपी ने पिता की बेइज्जती अपमान का बदला लेने के लिए बच्ची की हत्या की. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी को जल्द ही किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

