13 भारतीय राजनयिकों ने परिवार सहित छोड़ा पाकिस्तान, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर पहुंचे इंडिया

भारतीय राजनयिक स्टाफ के कम से कम 13 सदस्यों ने शनिवार को पाकिस्तान छोड़ दिया और वाघा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत लौट आए.

भारत और पाकिस्तान (Photo Credits: Pixabay)

लहौर: भारतीय राजनयिक (Indian Diplomatic) स्टाफ के कम से कम 13 सदस्यों ने शनिवार को पाकिस्तान (Pakistan) छोड़ दिया और वाघा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत लौट आए. जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने और संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने के बाद बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को खत्म करने व सभी द्विपक्षीय व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है. स्टाफ के सभी लोग अपने परिवार के साथ वापस लौट आए हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, नागरिक-सैन्य नेतृत्व ने कश्मीर को लेकर स्थिति पर चर्चा की, जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने कई फैसले किए हैं, उसी उपायों की एक श्रृंखला का यह निर्णय एक हिस्सा था. प्रधानमंत्री इमरान खान की सूचना एवं प्रसारण मामलों की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के रूख को स्पष्ट किया और कहा कि पाकिस्तान अपने पुराने स्टैंड पर कायम है और वह अपने देश के हितों की रक्षा करेंगे. यह भी  पढ़े: धारा 370 पर भारत का PAK को जवाब, कहा- हकीकत स्वीकारे और आंतरिक मसले को इंटरनेशनल मुद्दा बनाना बंद करें

इससे पहले, प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपने कैबिनेट के सदस्यों को कहा कि वह सोशल मीडिया का सहारा लेकर कश्मीर मामले पर भारतीय बलों द्वारा किए जा रहे कार्यो का पर्दाफाश करें.

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi In West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल रैली में पीएम मोदी का तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- डर को हराने की लड़ाई, झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट