कोरोना के झारखंड में 679 नए मरीज पाए गए: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

12 Aug, 23:51 (IST)

कोरोना के झारखंड में 679 नए मरीज पाए गए है. जिसके बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 20,257 हो गई है. वहीं 12,197 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं. जबकि 7,858 एक्टिव मामले हैं, वहीं इस महामारी से अब तक 202 लोगों की मौत हुई हैं.

12 Aug, 23:28 (IST)

बेंगलुरु हिंसा को लेकर डीजे हल्ली और केजी हल्ली थाना क्षेत्र में 15 अगस्त के सुबह 6 बजे तक धारा 144 बढ़ाया गया

12 Aug, 22:45 (IST)

मथुरा में जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंच लोग पूजा पाठ करते दिखे लोग

12 Aug, 22:33 (IST)

उत्तराखंड में कोरोना के बुधवार को 439 नए मामले पाए गए. ववहीं चार लोगों के मौत के बाद मरने वालों की संख्या 140 पहुंच गई है.

12 Aug, 21:08 (IST)

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया.

12 Aug, 20:30 (IST)

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दुःख जताया हैं, पात्रा ने ट्वीट कर लिखाविश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है. आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था.  जीवन बहुत ही अनिश्चित है...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना🙏

12 Aug, 20:20 (IST)

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस की तरफ से ट्वीट कर दुःख जताया गया है.

12 Aug, 19:59 (IST)

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

12 Aug, 19:18 (IST)

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.

12 Aug, 19:03 (IST)

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं

Read more


आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है. देश में कई जगहों पर जहां 11 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई गई तो वहीं कई जगहों पर आज (12 अगस्त) जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. इसके साथ ही बाल कृष्ण की नटखट लीलाओं का उत्सव दही हांडी भी आज मनाई जा रही है.

कांग्रेस के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के करीबी द्वारा लिखे गए एक फेसबुक पोस्ट पर कुछ लोग भड़क गए. जिसके बाद भीड़ ने विधायक के घर पर हमला कर दिया, इस दौरान आगजनी-पत्थरबाजी और पुलिस से भिड़ंत हो गई. देर रात हुए इस बवाल में दो लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं. हालात को काबू में लाने के लिए बेंगलुरु में धारा 144 लगा दी गई है, जबकि हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू लगा है.

वहीं संजय दत्त के कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्हें तीसरे स्टेज का एडवांस कैंसर है. खबरों की मानें तो, वे अपने इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं. आज उनका परिवार कल इस बारे में घोषणा कर सकता है. छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें 8 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की स्कूल टॉपर सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में SIT का गठन हुआ है. बुलंदशह के एसएसपी ने सीओ सिटी दीक्षा सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यों की एसआईटी टीम का गठन किया है.

अब वैश्विक महामारी आतंक बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिका, ब्राजील, भारत जैसे देश सबसे ज्यादा पस्त हैं. बीते दिन दुनियाभर में 2.54 लाख नए मामले आए, जबकि 6064 लोगों की मौत हुई. अबतक 2 करोड़ से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 7 लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 34 लाख के पार पहुंच गया है. दुनियाभर में अभी भी 63 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट