एजेंसी न्यूज

COVID-19: अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 के 12 नए मामले

अंडमान एवं निकोबार में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को इस महामारी के मामले बढ़कर 5,161 हो गए.

COVID-19: अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 के 12 नए मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पोर्ट ब्लेयर, 10 अप्रैल : अंडमान एवं निकोबार (Andaman and Nicobar) में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को इस महामारी के मामले बढ़कर 5,161 हो गए.

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जो नए मरीज सामने आए हैं उनमें से दो ने यात्रा की थी जबकि बाकी 10 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए. अधिकारी ने बताया कि एक और व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो चुका है. यह भी पढ़ें : COVID-19: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 18 नए मामले

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 71 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,028 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं तथा 62 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि अभी तक कोविड-19 के लिए 3.32 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).