एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 11 नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,280 हो गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.

COVID-19 Update: अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 11 नए मामले
कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

पोर्ट ब्लेयर, 16 जून : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह (Andaman and Nicobar Islands) में कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,280 हो गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. बुलेटिन के अनुसार, सामने आए नए मामलों में से चार लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य सात संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए. वहीं, 15 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7049 हो गई है.

उसके अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 105 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 126 ही बनी हुई है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 17.65 करोड़ हुए

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3.97 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है. नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.83 प्रतिशत है. अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 1.33 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).