देश

10वीं की छात्रा से स्कूल छोड़ने वाले कैब ड्राइवर ने किया रेप, गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले 30 वर्षीय कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक यह कथित घटना सितंबर में हुई थी.

10वीं की छात्रा से स्कूल छोड़ने वाले कैब ड्राइवर ने किया रेप, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: PTI )

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले 30 वर्षीय कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक यह कथित घटना सितंबर में हुई थी.

पुलिस ने बुधवार को बताया कि कैब चालक पिछले दो-तीन महीने से लड़की को स्कूल छोड़ने जाता था. उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी था और उसने लड़की से दोस्ती कर रखी थी.

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब स्कूल के एक शिक्षक ने लड़की के परिजन को बताया कि सितंबर में एक दिन वह स्कूल नहीं आई थी. उसके परिजन ने जब इस बारे में उससे सवाल-जवाब किया तो उसने अपनी आपबीती सुनाई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ दोस्ती कर ली थी और एक दिन उसे स्कूल छोड़ने की बजाए अपने घर ले गया जहां कथित तौर पर उससे बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि पॉक्सो और भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).