देश

Udaipur: 10वीं कक्षा के छात्र ने अपनी बहन की मदद से क्लासमेट से किया दुष्कर्म

राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरण मगरी इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी बहन की मदद से 15 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर बलात्कार किया है पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है

Udaipur: 10वीं कक्षा के छात्र ने अपनी बहन की मदद से क्लासमेट से किया दुष्कर्म
सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

उदयपुर, 13 जुलाई: राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरण मगरी इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी बहन की मदद से 15 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर बलात्कार किया है पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है हिरण मगरी थाने के प्रभारी (एसएचओ) राम सुमेर मीणा ने आईएएनएस को बताया आरोपी नशे का आदी है और इसलिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है हालांकि, उसकी बहन घर पर है हमने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. यह भी पढ़े: Foreign Tourist Molested in Jaipur Video: जयपुर में विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ वीडियो, ऑटो-रिक्शा चालक ने महिला को गलत तरीके से छुआ; वीडियो हुआ वायरल

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और आरोपी एक निजी स्कूल में एक साथ कक्षा 10 में पढ़ते थे वह और दोनों आरोपी एक ही ट्यूशन क्लास में जाते थे और दोस्त थे लड़का पीड़िता के पीछे पड़ा हुआ था लड़का लड़की से अपना न्यूड वीडियो साझा करने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया इसके तुरंत बाद, भाई-बहन ने एक योजना बनाई और पीड़िता को एक कमरे में बुलाया जहां बहन ने उसे अपने भाई के साथ बंद कर दिया इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया.

पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पॉक्सो तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस ने अदालत में जज के सामने पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया हैएसएचओ मीणा के मुताबिक, यह घटना अगस्त 2022 में हुई थी, लेकिन इसका पता तब चला जब आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया उन्होंने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया.

पीड़िता के क्लासमेट्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा और इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी इसके बाद प्रिंसिपल ने लड़की के परिजनों को बुलाया और उन्हें मामले की जानकारी दी इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने हिरण मगरी पुलिस स्टेशन में नाबालिग भाई-बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).