एजेंसी न्यूज

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में 10 ग्राम हेरोइन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 10.71 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में 10 ग्राम हेरोइन बरामद, दो लोग गिरफ्तार
हेरोइन के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार (Photo Credits: ANI)

हमीरपुर, 4 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) में 10.71 ग्राम हेरोइन (Heroin) बरामद की गई और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुमित कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो जिले के क्रमश: बारोहा और दोसारका गांवों के निवासी हैं.

पुलिस अधीक्षक गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि एक जांच चौकी पर जांच के दौरान सुमित और कृष्णा के पास से 10.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : MP: मंदसौर के नारकोटिक्स थाने में एक शख्स की मौत, परिजनों का आरोप 50 लाख न देने पर मार डाला

उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस)अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).