जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क हादसे में 1 की मौत, 12 घायल
रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए.
जम्मू, 13 नवंबर: रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. जम्मू-कश्मीर का दौरा करने के बाद बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, धारा 370 हटने के बाद विकास का मार्ग खुल गए
पुलिस ने कहा कि डिगडोल में एक सूमो टैक्सी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और एक गहरी खाई में गिर गई. पुलिस ने कहा, "एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए. दुर्घटना के समय वाहन यात्रियों से भरा हुआ (ओवरलोडेड) था."
पुलिस और सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम मदद के लिए मौके पर पहुंची, जिनके साथ स्थानीय लोगों भी मदद के लिए आगे आए और इसके बाद घायलों को रामबन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कहा, "घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर है. "
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2021 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

