गुजरात हिंसा: महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड का ऐलान, MLA अल्पेश ठाकोर का सर कलम करने वाले को देगी 1 करोड़
गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से मारपीट कर उन्हें भगाने के मामले से चर्चा में आए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का ईनाम देने का एलान किया गया है.
लखनऊ: गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से मारपीट कर उन्हें भगाने के मामले से चर्चा में आए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का ईनाम देने का एलान किया गया है.‘महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड’ नामक संगठन ने ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने संबंधी पोस्टर जिले के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं.
हालांकि पुलिस ने सभी थानों को ऐसे पोस्टर तत्काल हटाकर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है. खुद को ब्रिगेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले भवानी ठाकुर ने आज ‘भाषा‘ को बताया कि ठाकोर और उनके साथी राक्षसी प्रकृति के हैं जो दबे-कुचले गरीब मजदूरों से मारपीट कर कायरता दिखा रहे हैं. यह भी पढ़े: गुजरात हिंसा: काम से घर लौट रहे बिहार के युवक की पीट-पीटकर हत्या, उत्तर भारतीयों में फिर से फैली दहशत
ये लोग देश तोड़ने का काम कर रहे हैं और इसके विरोध में सभी को एकजुट हो जाना चाहिए. ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ठाकोर के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है और जगह जगह इसके पोस्टर लगाए हैं। अगर ठाकोर गुजरात से बाहर नहीं निकलेंगे तो लोग गुजरात पहुंच कर उनका सिर काट लाएंगे. यह भी पढ़े: गुजरात हिंसा: MLA अल्पेश ठाकोर भड़काने के आरोपों पर रो पड़े, कहा- दोषी हूं तो सरकार जेल में डाल दें
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बहराइच में ऐसे पोस्टर चस्पा होने की बात सोशल मीडिया पर आ रही है, जिसे गम्भीरता से लिया गया है. असामाजिक तथा उपद्रवी तत्वों को अशांति फैलाने से रोकने को हम कटिबद्ध हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

