मुख्य समाचार

Gold Rate Today, July 15, 2026: भारतीय बाजारों में सोने की कीमतें स्थिर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर में 22K और 24K सोने के ताजा भाव

Nizamuddin Shaikh

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 15 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई. हफ्ते के शुरुआती दिनों में रही उतार-चढ़ाव के बाद आज 24 कैरेट सोने का राष्ट्रीय औसत भाव 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.

Ayodhya News Today: राम की नगरी अयोध्या में आज कैसा रहेगा मौसम? मंदिर दान विवाद, रियल एस्टेट बूम समेत यहां पढ़ें दिनभर की ताजा खबरें

Abdul Kadir

राम मंदिर दान घोटाला, SIT रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश और आरोपियों पर कार्रवाई आज अयोध्या की मुख्य सुर्खियां हैं। शहर में रियल एस्टेट में उछाल और VHP का मंदिर प्रशासन पर रुख भी चर्चा में है.

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, अब 5 गुना तेजी से बुक होंगे टिकट; 15 जुलाई के अपग्रेड में क्या बदला? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Nizamuddin Shaikh

भारतीय रेलवे (IRCTC) ने आज 15 जुलाई 2026 को अपनी टिकट बुकिंग वेबसाइट का नया और अपग्रेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस नई वेबसाइट की मदद से अब प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक किए जा सकेंगे, जिससे तत्काल बुकिंग के दौरान होने वाली हैंगिंग और स्लो स्पीड की समस्या से राहत मिलेगी.

Patna News Today: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? खान सर की कोचिंग में आग, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी समेत यहां पढ़ें दिनभर की लेटेस्ट खबरें

Nizamuddin Shaikh

पटना में आज खान सर की कोचिंग में आग लगी, सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर टिप्पणी की, और सीएम ने हेली-टूरिज्म योजना शुरू की। शहर की अन्य प्रमुख खबरें।

Mumbai समेत महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम? मुंबई-पुणे रेल सेवा बहाल, पान विक्रेताओं का विरोध प्रदर्शन समेत यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में 15 जुलाई 2026 को मुंबई-पुणे रेल खंड पर सेवा बहाली के प्रयास जारी हैं। पान विक्रेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कलाघोड़ा आर्ट एवेन्यू का अनावरण हुआ। शहर में अपराध और नागरिक मुद्दों पर भी ध्यान।

Ashadha Gupt Navratri 2026 Wishes: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं, अपनों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages और Facebook Greetings

Anita Ram

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के इस दिव्य और आध्यात्मिक अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं. यदि आप भी इस पावन पर्व पर अपने परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए इन विशेष भक्तिमय हिंदी वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स और फेसबुक ग्रीटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं.

India vs England, 1st ODI Match Scorecard: बर्मिंघम में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से दी पटखनी, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Siddharth Raghuvanshi

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बोर्ड पर जड़ दिए. टीम इंडिया ने महज 45.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रिटायर्ड हर्ट 80 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ने 75 गेंदों पर 11 चौके और एकछक्का लगाए. शुभमन गिल के अलावा अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन बटोरे.

Zimbabwe vs Bangladesh 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Siddharth Raghuvanshi

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. वनडे सीरीज में मिली सफलता के बाद मेजबान जिम्बाब्वे पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगा. दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम हालिया खराब प्रदर्शन को भुलाकर जीत के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Zimbabwe vs Bangladesh 1st T20I Match Stats And Preview: जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश पहले टी20 में होगी रोमांचक टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Siddharth Raghuvanshi

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और टी20 क्रिकेट में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अपनी रफ्तार और उछाल से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं. ऑलराउंडर ब्रैड इवांस भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं.

SIR Exercise: घर-घर जाकर वोटर वेरिफिकेशन करने वाले BLO और सुपरवाइजर को मिलेंगे 6,000 रुपये, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Siddharth Raghuvanshi

चुनाव आयोग का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए साफ और त्रुटिरहित मतदाता सूची बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से आयोग जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को आर्थिक प्रोत्साहन देकर उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है.

Expired Maggi Case: एक्सपायर्ड मैगी बेचने पर विशाल मेगा मार्ट को बड़ा झटका, फूड पॉइजनिंग के बाद कोर्ट ने लगाया 2.8 लाख रुपये का जुर्माना

Siddharth Raghuvanshi

आयोग ने विशाल मेगा मार्ट को आदेश दिया कि वह शिकायतकर्ता को 25,000 रुपये मानसिक पीड़ा (Mental Agony) के लिए और 5,000 रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में अदा करे. इसके अलावा आयोग ने 2.50 लाख रुपये दंडात्मक हर्जाना (Punitive Damages) के रूप में आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का भी निर्देश दिया.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: 17वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, जीनेट अमान से ओमी वैद्य तक कई सितारे समर्थन में उतरे

Siddharth Raghuvanshi

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयति घोष ने संयुक्त बयान जारी कर सोनम वांगचुक के साहस और संघर्ष की सराहना की. हालांकि, उन्होंने उनसे अपना अनशन समाप्त करने की भी अपील की. बयान में कहा गया कि यह लड़ाई लंबी है और देश को आगे भी सोनम वांगचुक के नेतृत्व और योगदान की जरूरत होगी. इस बीच अभिनेता प्रकाश राज और श्रेया धनवंतरी समेत कई अन्य सार्वजनिक हस्तियों ने भी वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया है और सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है.

Virat Kohli-Gautam Gambhir: एजबेस्टन प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली और गौतम गंभीर ने बनाई दूरी? रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

Siddharth Raghuvanshi

A frosty atmosphere reportedly permeated the Indian cricket team's training session as former captain Virat Kohli and head coach Gautam Gambhir maintained a conspicuous distance, raising eyebrows ahead of the crucial first ODI against England.

What Is Saheli Pink Smart Card? क्या है दिल्ली सरकार का 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड'? 1 अगस्त से महिलाओं के लिए बदल जाएगा बस यात्रा का नियम

Siddharth Raghuvanshi

दिल्ली सरकार के मुताबिक, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी. हालांकि, यदि महिलाएं 1 अगस्त से पहले कार्ड बनवा लेती हैं, तो उन्हें मुफ्त यात्रा जारी रखने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Did Nitin Gadkari Announce To Introduce Flying Bus? क्या भारत में शुरू होने जा रही है 'उड़ने वाली बस'? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Siddharth Raghuvanshi

फिलहाल केंद्र सरकार ने भारत में फ्लाइंग बस सेवा शुरू करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. सरकार विभिन्न तकनीकी प्रस्तावों का अध्ययन कर रही है और उनकी आर्थिक व्यवहार्यता का मूल्यांकन किया जा रहा है. सरकार का कहना है कि यदि यह तकनीक मौजूदा मेट्रो और बस सेवाओं के बराबर या उससे कम किराए पर संचालित की जा सकती है, तभी इसे बड़े पैमाने पर लागू करने पर विचार किया जाएगा.

Patna High Court: सलवार उतारने और महिला का सीना दबाने को रेप की कोशिश नहीं माना जा सकता, यह शीलभंग का मामला- पटना हाईकोर्ट

Siddharth Raghuvanshi

हाईकोर्ट ने कहा कि यदि अभियोजन पक्ष के आरोपों को पूरी तरह सही भी मान लिया जाए, तब भी आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 (महिला की मर्यादा भंग करना) का मामला बनता है. अदालत ने कहा कि महिला को कमरे में बंद करना, उसकी सलवार उतारने की कोशिश करना और उसका सीना दबाना महिला की मर्यादा भंग करने के उद्देश्य से बल प्रयोग (Criminal Force) करने के समान है.

India vs England, 1st ODI Match Scorecard: बर्मिंघम में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 259 रनों का टारगेट, जो रूट और लियाम डॉसन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Siddharth Raghuvanshi

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

FIFA World Cup 2026: बेंगलुरु में देर रात तक खुले रहेंगे होटल और रेस्टोरेंट, जानिए नई टाइमिंग

Siddharth Raghuvanshi

सरकार का मानना है कि इस अस्थायी फैसले से बेंगलुरु के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा. शहर में बड़ी संख्या में लोग कैफे, पब और रेस्टोरेंट में बैठकर लाइव मैच देखते हैं, जिससे इन दिनों कारोबार बढ़ने की उम्मीद है. फिलहाल सरकार ने केवल 14, 15 और 19 जुलाई के लिए ही संचालन समय बढ़ाने की अनुमति दी है. नियमित समय में किसी स्थायी बदलाव की घोषणा नहीं की गई है.

Mumbai Shocker: कूपर अस्पताल के टॉयलेट ड्रेन में मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Siddharth Raghuvanshi

पुलिस ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि बच्चे की मौत कब और कैसे हुई तथा जन्म के समय वह जीवित था या नहीं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मचारियों तथा ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

Manish Kashyap FIR: E20 पेट्रोल पर 'फर्जी' वीडियो बनाने के आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 इन्फ्लुएंसर्स पर FIR दर्ज

Siddharth Raghuvanshi

नागपुर साइबर पुलिस के मुताबिक, FIR दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की गई थी. जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गैरकानूनी सामग्री साझा की गई थी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि नितिन गडकरी का कथित अपराधों से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और उनका नाम केवल वायरल वीडियो के जरिए विवाद में घसीटा गया.

Categories