बॉलीवुड

Zero New Song ISSAQBAAZI: आया गया फिल्म 'जीरो' से शाहरुख-सलमान का ये ग्रैंड सॉन्ग, देखें Video

फिल्म 'जीरो' से शाहरुख खान और सलमान खान का सॉन्ग 'इस्सकबाजी'

Zero New Song ISSAQBAAZI: आया गया फिल्म 'जीरो' से शाहरुख-सलमान का ये ग्रैंड सॉन्ग, देखें Video
(Photo Credits: Youtube)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) से उनका सॉन्गन्यू सॉन्ग 'इस्सक्बाजी' (Issaqbaazi) आज फिल्म के मेकर्स ने इंटेरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के गाने में शाहरुख दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म का ये गाना बेहद मजेदार है. इस गाने की शुरुआत होती है कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ जो इस फिल्म में एक सफल एक्ट्रेस की भूमिका में हैं. गाने की शुरुआत होती है कैटरीना के साथ जो बउआ सिंह (Bauaa Singh) यानी की शाहरुख को किस करती हैं. इससे बउआ की खुशी सातवें आसमान पर होती है और वो खुशी से गाने लगता है.

फिल्म के इस गाने को ट्विटर पर शेयर करके शाहरुख ने लिखा, "अकेले चलते थे इश्क के सफर पर करने महबूब को राजी, दोस्त ऐसा मिला राह में कर आए इश्कबाजी." दिखाया गया कि रेसलिंग रिंग में शाहरुख की मुलाकात सलमान से होती है जो उनके साथ मस्तीभरे अंदाज में डांस करते हैं."

'इस्सकबाजी' सॉन्ग को सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) और दिव्या कुमार (Divya Kumar) ने मिलकर गाया है. फिल्म के इस गीत को अजय-अतुल (Ajay-Atul) की म्यूजिकल जोड़ी ने कंपोज किया है. गौरतलब है कि दर्शकों को फिल्म के इस गाने का बेसब्री से इंतजार था. इस गाने के लिए शाहरुख और सलमान ने मुंबई (Mumbai) में यशराज स्टूडियो (Yashraj Studios) में शूटिंग भी की थी.

इससे पहले रिलीज हुआ 'जीरो' का सॉन्ग 'मेरे नाम तू' को भी दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला जिसके बाद आज ये नया गाना रिलीज किया गया है. इस फिल्म में शाहरुख और कैटरीना के साथ अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं तो वहीं सलमान यहां कैमियो रोल में नजर आएंगे.

इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय (Anand L Rai) ने किया है. ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2018 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).