क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह करेंगे टीवी शो में एंट्री? मिल रहे हैं ऐसे ऑफर
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर रह चुके युवराज सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इस खबर से उनके फैंस काफी दुखी भी थे. अब युवराज को टीवी शोज के लिए ऑफर मिल रहे हैं. खबरों की मानें तो युवराज को 'बिग बॉस सीजन 13' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के लिए अप्रोच किया गया है
भारतीय टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले लिया है. इस खबर से उनके फैंस काफी दुखी भी थे. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो युवराज जल्द ही टीवी शोज में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं. जी हां, आपने सही सुना. क्रिकेट ग्राउंड पर अपना जलवा बिखेरने वाले युवराज अब जल्द ही छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आ सकते हैं.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, युवराज को सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 13' (Bigg Boss Season 13) के लिए अप्रोच किया गया है. इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि उन्हें रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के लिए भी ऑफर दिया गया है.
लेकिन अभी के लिए युवराज सिंह ने किसी भी शो के लिए अपनी मंजूरी नहीं दी है. गौरतलब है कि अपने क्रिकेट टूर्नामेंट के चलते व्यस्त रहने वाले युवराज को शो के मेकर्स मनाने की कोशिश कर रहे हैं. ये दोनों ही शोज 'कलर्स टीवी' (Colors TV) पर प्रसारित किए जाते हैं. शो के मेकर्स को उम्मीद है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज अब उनके शो के लिए वक्त जरूर निकालेंगे. लेकिन उन्हें अब तक युवराज की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

